Posts

Showing posts from May, 2023

मेरे रिजल्ट की रात

Image
(photo source Google) रात भर करवटें बदलते हुए जब कूलर में भी पसीना जैसा दिख रहा था , और बार - बार उवाशी आ रही थी | बार बार पानी पीने के लिए जा रहा था । तो पिताजी ने देख लिया और पूछा , " विक्रम , क्या हुआ , तुम अभी तक सोए नहीं ? विक्रम वैसे पिताजी के सामने कम ही बोलता था | तो “ ना” में अपनी गर्दन हिला दी। पिताजी ने देखा तो रात के 2 बज रहे थे। पिताजी विक्रम के पास आए और बोले , " क्या   हुआ , अभी तक नींद क्यों नहीं आई ?" विक्रम ने कहा , " नहीं पिताजी , ऐसी कोई बात नहीं है , मैं सो जाऊंगा , अभी नींद नहीं आ रही है। आप सो जाओ , मगर पिता तो पिता होता है , हम जो भी  सोच रहे होते  हैं वो सब समझ लेता है। माँ और पिता दुनिया में ऐसे हैं जो अपनी  संतान    की हर बात से जान जाते हैं कि   वो  क्या चाहते   है। अमेरिका के कुछ वैज्ञानिकों ने एक रिसर्च की थी , उसमें वो एक पक्षी के बच्चों को बीच समुद्र में ले जाते हैं और वहां पह...

A Mother's Day ! Never Let it Go

Image
  खटिया पर पड़े पड़े बड़े सुकून से मोबाइल की स्क्रीन को स्क्रोल करता जा रहा था | स्क्रीन को देखते हुए मन में एक शांति सी आती जा रही थी। चलो देर ही सही , मगर जो एक आज की जनरेशन की बहुत बड़ी समस्या थी, वो कम से कम खत्म तो हुई। ऐसा लग रहा था कि मानो देश में फिर से राम राज्य वापस आ गया है। शेर और हिरण एक घाट पर पानी पी रहे हैं। सभी नेता ईमानदार हो गए हैं , सभी अफसर अब गरीबों को देखते ही उनसे आग्रह कर रहे हैं कि आप क्यों आए हो , हमें एक फोन ही कर देते , हम आपके घर पर आकर के समस्या सुनते। मानो आई इस आई   ने लोगों से माफी मांगकर शांति का पैगाम भेजा है। जैसे कौआ भी कोयल की वाणी बोल रहा हो और ये सब देखकर मैं एक गहरी नींद में डुबता जा रहा था। और सोच रहा था चलो अच्छा हुआ , अब कोई मां ब्रद्धाश्रम में नहीं है , अब सभी बुजुर्ग अपने नाती - पांतीयों के साथ खेल रहे हैं , उनकी आंखों में एक अलग सी चमक है। नहीं समझे अरे भाई 3 दिन पहले ...