मेरे रिजल्ट की रात
(photo source Google) रात भर करवटें बदलते हुए जब कूलर में भी पसीना जैसा दिख रहा था , और बार - बार उवाशी आ रही थी | बार बार पानी पीने के लिए जा रहा था । तो पिताजी ने देख लिया और पूछा , " विक्रम , क्या हुआ , तुम अभी तक सोए नहीं ? विक्रम वैसे पिताजी के सामने कम ही बोलता था | तो “ ना” में अपनी गर्दन हिला दी। पिताजी ने देखा तो रात के 2 बज रहे थे। पिताजी विक्रम के पास आए और बोले , " क्या हुआ , अभी तक नींद क्यों नहीं आई ?" विक्रम ने कहा , " नहीं पिताजी , ऐसी कोई बात नहीं है , मैं सो जाऊंगा , अभी नींद नहीं आ रही है। आप सो जाओ , मगर पिता तो पिता होता है , हम जो भी सोच रहे होते हैं वो सब समझ लेता है। माँ और पिता दुनिया में ऐसे हैं जो अपनी संतान की हर बात से जान जाते हैं कि वो क्या चाहते है। अमेरिका के कुछ वैज्ञानिकों ने एक रिसर्च की थी , उसमें वो एक पक्षी के बच्चों को बीच समुद्र में ले जाते हैं और वहां पह...